दिल्ली में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने एक अंतरराज्यीय ऑनलाइन निवेश ठगी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
- यह गिरोह फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर ठगी कर रहा था।
- पुलिस के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा की गई जांच के दौरान सामने आया।
- शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने एक नकली स्टॉक निवेश प्लेटफॉर्म तैयार किया था, जिसके जरिए एक शिकायतकर्ता से लगभग 24 लाख रुपये की ठगी की गई।
- महज 14 दिनों के भीतर इस…
दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने एक अंतरराज्यीय ऑनलाइन निवेश ठगी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर ठगी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा की गई जांच के दौरान सामने आया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने एक नकली स्टॉक निवेश प्लेटफॉर्म तैयार किया था, जिसके जरिए एक शिकायतकर्ता से लगभग 24 लाख रुपये की ठगी की गई। महज 14 दिनों के भीतर इस नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों में करीब 4.5 करोड़ रुपये के लेन-देन के साथ 60 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं।
जांच में यह भी सामने आया है कि इस साइबर ठगी नेटवर्क के तार कंबोडिया तक जुड़े हुए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है।
कई राज्यों में छापेमारी
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में एक साथ छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और कई अहम बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
- हरमनजोत सिंह, निवासी मोहाली (पंजाब) – साइबर सिक्योरिटी में डिप्लोमा
- कैसर मसूदी, निवासी मोहाली (पंजाब) – एमबीए
- अभिषेक, निवासी पानीपत (हरियाणा) – बी.कॉम
- मोहम्मद ज़ाहिद, निवासी जाफराबाद (दिल्ली)
- आमिर मलिक, निवासी जाफराबाद (दिल्ली)
- अमरजीत अहिरवार, निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश)
- आलोक शर्मा, निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) – बी.टेक
- अनंत पांडे, निवासी रीवा (मध्य प्रदेश) – बी.टेक
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.