CM रेखा गुप्ता ने फहराया तिरंगा, बोलीं- स्वतंत्रता अधिकार ही नहीं, राष्ट्र निर्माण का दायित्व भी

HIGHLIGHTS
- सीएम रेखा गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान को याद किया।
- मुख्यमंत्री ने तिरंगे को देश के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक बताया।
- कपिल मिश्रा ने छत्रसाल स्टेडियम में सीएम के संबोधन का जिक्र किया।
आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। हर तरफ देशभक्ति के गीत और उत्साह का माहौल है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि असंख्य वीरों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके संघर्ष ने भारत के लोकतंत्र को मजबूत आधार प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लहराता हुआ तिरंगा केवल गौरवशाली अतीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सतत दायित्व भी है।
कपिल मिश्रा बोले- सीएम ने उपलब्धियों और आगे का रोडमैप बताया
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता को संबोधित किया और अब तक दिल्ली सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आगे का रोडमैप भी दिल्ली की जनता के सामने रखा है।
अरविंद केजरीवाल के बयान पर कपिल मिश्रा की प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि खासतौर पर दिल्ली में आज के दिन अरविंद केजरीवाल की प्रासंगिकता कितनी बची हुई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की युवा पीढ़ी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से बाहर कर दिया है और उन्हें यह याद रखना चाहिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.