दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक के सिलेंडर में जोरदार धमाका, 1 की मौत; 6 घायल

HIGHLIGHTS
- सीएनजी भरते समय अचानक सिलेंडर में धमाका हुआ
- घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
- दमकल की दो गाड़ियां और एक वाटर बाउजर मौके पर पहुंचे
पश्चिमी दिल्ली। मुंडका के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय उसके सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और छह लोगों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है।
सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।
दमकल विभाग के अनुसार, घटना टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी पंप पर शाम करीब साढ़े तीन बजे हुई। ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान अचानक उसके सिलेंडर में धमाका हो गया।
धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां, एक वाटर बाउजर और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे।
ट्रक के सिलेंडर में धमाका
दमकल विभाग के मुताबिक, शाम चार बजे सूचना मिली कि ट्रक के सिलेंडर में धमाका हुआ है और छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति और चोटों की गंभीरता को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया
हादसे के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह सीएनजी भरने के दौरान सिलेंडर में हुआ धमाका मानी जा रही है।
हालांकि, धमाके के वास्तविक कारण और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जांच की जा रही है। मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.