दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और ठंड का डबल प्रहार, AQI कई इलाकों में 400 पार

नई दिल्ली। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में ठंड के बढ़ते असर के साथ वायु प्रदूषण भी लगातार गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आता है। इस वजह से लोगों को सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आज अलीपुर का AQI 412, आनंद विहार 442, अशोक विहार 436, बवाना 439, बुराड़ी क्रॉसिंग 433, DTU 444, जहांगीरपुरी 455, आईटीओ 409, मुंडका 440, नरेला 433, नेहरू नगर 410, नॉर्थ कैंपस 405, पटपड़गंज 412, पंजाबी बाग 423, RK पुरम 405, रोहिणी 458, सोनिया विहार 428, विवेक विहार 458 और वजीरपुर 448 दर्ज किया गया। वहीं AQI.in के अनुसार दिल्ली का कुल औसत AQI 483 तक पहुँच गया है।
इसके अलावा कई इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 से 400 के बीच बना हुआ है। इनमें आया नगर 355, चांदनी चौक 389, मथुरा रोड 374, कर्णी सिंह 370, सेक्टर 8 401, आईजीआई एयरपोर्ट 349, दिलशाद गार्डन 345, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 391, लोधी रोड 353, मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम 346, मंदिर मार्ग 333, नजफगढ़ 335, पूसा 394, शादीपुर 377 और सीरीफोर्ट 380 शामिल हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अन्य शहरों का हाल भी चिंताजनक है। गाजियाबाद का AQI 432, नोएडा 413 और गुरुग्राम 291 दर्ज किया गया। प्रदूषण के खिलाफ विरोध स्वरूप इंडिया गेट पर लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने बाद में प्रदर्शन को नियंत्रित किया और लोगों को हटाया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में तापमान इसी रेंज में रहने की संभावना है, लेकिन इसमें एक-दो डिग्री की गिरावट भी हो सकती है।
विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और वायु प्रदूषण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.