दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव; विकास मार्ग पर लगा जाम

HIGHLIGHTS
- दिल्ली-NCR में बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या सामने आई।
- मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल और बारिश की संभावना जताई है।
- दिल्ली का AQI 64 दर्ज हुआ, हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश और जलभराव के कारण विकास मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के बावजूद लोगों को उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिली है।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान फिलहाल सामान्य से नीचे या उसके आसपास बना रहेगा। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सुबह-सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के आसार भी बने हुए हैं।
इससे पहले मंगलवार को भी सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम के समय भी ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिल सकती है।
दो दिन से बना हुआ था बादलों का असर
पिछले दो दिनों से दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन बीच-बीच में निकल रही तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ था। रात के समय भी गर्मी का प्रभाव महसूस किया जा रहा था।
मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की धूप भी निकली, लेकिन उसका ज्यादा असर नहीं रहा। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई।
कुछ देर बारिश होने के बाद बादलों की आवाजाही जारी रही। इसके बाद रात में भी बारिश हुई, जिससे रात के तापमान में गिरावट आई और गर्मी का असर कम महसूस हुआ।
दिल्ली का AQI संतोषजनक श्रेणी में
वहीं, बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 64 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है।
एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी के बीच बनी हुई है। फिलहाल इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.