दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली के बल्लीमारान में बारिश के बीच ढही तीन मंजिला इमारत, टला बड़ा हादसा

HIGHLIGHTS
- इमारत का करीब 100 गज हिस्सा लंबे समय से खतरनाक स्थिति में था।
- स्थानीय लोगों ने पहले भी एमसीडी से कार्रवाई की मांग की थी।
- हादसे के समय इमारत का प्रभावित हिस्सा खाली कराया जा चुका था।
दिल्ली के बल्लीमारान वार्ड के दाईवाड़ा इलाके में बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया। यह घटना इमारत नंबर 4516 में हुई, जिसका एक हिस्सा काफी समय से खतरनाक स्थिति में था।
बताया जा रहा है कि करीब 100 गज का यह हिस्सा जर्जर था और स्थानीय लोगों ने कई बार इसे गिराने के लिए एमसीडी से अनुरोध किया था। लोगों के अनुसार, इमारत को खाली भी करा दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद इसे गिराया नहीं गया था।
गनीमत रही कि इमारत का हिस्सा आसपास की रिहायशी जगहों पर नहीं गिरा। हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.