दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ईंट-डंडों से पीटा; 3 घायल

HIGHLIGHTS
- पुलिस को बिना वैध दस्तावेज वाली एक मोटरसाइकिल मिली थी।
- बाइक को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत थाने में जमा कराया गया।
- बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ सदस्य पुलिस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे।
दिल्ली। बाहरी दिल्ली में भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से 17 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य लोग फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को करीब 3 बजे बीट स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश जनता विहार में गश्त कर रहे थे। जांच के दौरान उन्हें एक मोटरसाइकिल मिली, जिसके वैध दस्तावेज नहीं थे। नियमानुसार बाइक को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत थाने में जमा कराया गया।
पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला
बताया गया कि करीब साढ़े तीन बजे दोनों पुलिसकर्मी बीट पर लौटे, तभी बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ सदस्य वहां पहुंच गए। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट व डंडों से हमला कर दिया।
हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल
सहायता के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी हमला किया गया। हमले में तीनों पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि दिनेश के सिर में चोट लगी है।
इस मामले में एफआईआर संख्या 537/26 दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का बीसी है और उसके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो एनडीपीएस और गंभीर अपराधों से जुड़े हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.