दिल्ली की हवा फिर बेहद खराब, कई इलाकों में AQI 400 पार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। गुरुवार सुबह दिल्ली घने स्मॉग की परत में ढकी रही, जिससे नागरिकों को भारी धुंध और दमघोंटू हवा का सामना करना पड़ा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 349 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।
शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता और भी गंभीर स्थिति में पाई गई। धौला कुआं में AQI 356, आनंद विहार में 390, अलीपुर में 356, अशोक विहार में 388 और चांदनी चौक में 371 रहा। आईटीओ पर AQI 357 दर्ज किया गया, जबकि बवाना में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंच गया और 405 रिकॉर्ड किया गया। बुराड़ी, जहांगीरपुरी और नरेला में भी AQI क्रमशः 369, 394 और 388 रहा। द्वारका सेक्टर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 348 तक पहुंच गया।
दिल्ली के पड़ोसी शहरों में भी हालात बहुत बेहतर नहीं हैं। नोएडा सेक्टर-62 का AQI 325, गाजियाबाद के वसुंधरा में 296, इंदिरापुरम में 389 और गुरुग्राम के विकास सदन में 325 दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को दिल्ली का औसत AQI 327 रहा था, जबकि सोमवार और मंगलवार को यह क्रमशः 382 और 352 के स्तर पर था।
वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि निकट भविष्य में हवा में सुधार की संभावनाएं सीमित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, धीमी हवाओं और ठंड बढ़ने से प्रदूषक ऊपर उठ नहीं पा रहे, जिसके कारण स्मॉग की स्थिति लगातार बनी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.