दिल्ली से अमेरिका जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली। भारत से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक विमान करीब आठ घंटे तक उड़ान भरने के बाद एहतियातन राष्ट्रीय राजधानी की ओर मोड़ दिया गया। विमान में लगभग 230 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का संकेत मिलने पर पायलटों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को वापस इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI Airport) लाने का फैसला किया। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
बताया जा रहा है कि उड़ान दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी, लेकिन लंबे समय तक हवा में रहने के बाद तकनीकी गड़बड़ी सामने आने पर चालक दल ने तुरंत नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया और विमान को वापस लौटाने का निर्णय लिया।
फिलहाल एअर इंडिया की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की प्रतिक्रिया का भी इंतजार किया जा रहा है।
तकनीकी विशेषज्ञ अब विमान की जांच में जुटे हैं ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके। एयरलाइन की ओर से यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.