दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट: कल कई रास्ते रहेंगे बंद, जारी हुई एडवाइजरी

नई दिल्ली। राजधानी में प्रस्तावित इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और भारत-अफ्रीका फोरम समिट को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 20 मई को दोनों आयोजनों की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी, जिसके चलते दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता को सलाह दी है कि 20 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एसपी मार्ग और मथुरा रोड से बचकर यात्रा करें। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित रूट्स की जानकारी डिजिटल मैप्स जैसे गूगल मैप और मैपमाईइंडिया पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लोगों को वैकल्पिक रास्तों की सुविधा मिल सके।
जानकारी के मुताबिक, ये दोनों अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 28 मई से 1 जून 2026 तक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किए जाएंगे। रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है, जहां दोनों दिशाओं में आवागमन जारी रहेगा। इसके अलावा उत्तर-दक्षिण दिशा में यात्रा करने वालों को राजघाट और सराय काले खां मार्ग से रिंग रोड का विकल्प लेने को कहा गया है।
वहीं पश्चिम-दक्षिण दिशा के यात्रियों के लिए धौला कुआं, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेस के रास्ते रिंग रोड उपयुक्त रहेंगे। पूर्व-दक्षिण की ओर जाने वाले लोग सराय काले खां और बारापूला/आश्रम चौक कॉरिडोर का उपयोग कर सकते हैं। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए धौला कुआं से एनएच-8 (गुरुग्राम रोड) सामान्य रूप से खुला रहेगा।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि एसपी मार्ग और मथुरा रोड के प्रभावित रहने की स्थिति में वैकल्पिक रूप से वंदे मातरम मार्ग और रिंग रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। कनॉट प्लेस जाने के लिए डीडीयू मार्ग और सिकंदरा रोड का विकल्प दिया गया है, जबकि राजीव चौक आउटर सर्कल और कनॉट प्लेस तक पहुंच सामान्य रूप से बनी रहेगी।
चिकित्सा आपात स्थिति के लिए आरएमएल अस्पताल जाने वालों को शेख अब्दुल रहमान मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने कहा कि अस्पताल और आपात सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट जाने वाले मार्ग खुले रहेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.