दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के महिला टॉयलेट में लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महिला शौचालय के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
मेट्रो पुलिस के उपायुक्त भरत रेड्डी के अनुसार, 25 अप्रैल की शाम करीब 5:33 बजे नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रलोक स्टेशन के महिला शौचालय का दरवाजा काफी देर से बंद है और वहां से तेज बदबू आ रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा अंदर से बंद पाया। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मृतक शौचालय का केयरटेकर हो सकता है।
स्टेशन पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि मृतक को आखिरी बार करीब दो दिन पहले देखा गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.