उत्तरकाशी के केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से की गई रेकी

HIGHLIGHTS
- लापता लोगों में सात ट्रैकर्स और एक गाइड शामिल हैं।
- SDRF की गंगोत्री टीम पहले ही इलाके का निरीक्षण कर चुकी है।
- हेड कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल दीपक पंत ने हवाई रेकी में हिस्सा लिया।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित केदारताल क्षेत्र में लापता सात ट्रैकर्स और एक गाइड की खोज के लिए एसडीआरएफ का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार चल रहा है। इलाके में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। इसी वजह से हेलीकॉप्टर की मदद लेकर क्षेत्र की हवाई रेकी भी कराई गई।
एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर लापता लोगों की तलाश के लिए एक विशेष पर्वतारोहण टीम को अभियान में शामिल किया गया है। इससे पहले एसडीआरएफ की गंगोत्री टीम के जवान केदारताल क्षेत्र में पहुंचकर रेकी कर चुके थे। हालांकि, अत्यधिक बर्फबारी और कठिन परिस्थितियों के चलते तलाशी अभियान को आगे बढ़ाना संभव नहीं हो पा रहा था।
हेलीकॉप्टर से दो बार की गई केदारताल क्षेत्र की रेकी
इसके बाद एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल दीपक पंत हेलीकॉप्टर के जरिए हर्षिल पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर की मदद से केदारताल क्षेत्र का दो बार बारीकी से हवाई निरीक्षण किया गया। हालांकि, इस दौरान लापता ट्रैकर्स या उनके टेंट से संबंधित कोई स्पष्ट संकेत दिखाई नहीं दिए।
अतिरिक्त टीम को उपकरणों के साथ किया रवाना
तलाशी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एक और टीम रवाना की गई है। टीम के साथ जरूरी रेस्क्यू और पर्वतारोहण उपकरण भी भेजे गए हैं। मौसम और अन्य परिस्थितियां अनुकूल होने पर यह टीम सर्च एवं रेस्क्यू अभियान को आगे बढ़ाएगी।
फिलहाल एसडीआरएफ अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर अभियान की आगे की रणनीति तैयार कर रही है। लापता सात ट्रैकर्स और एक गाइड का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.