धीरेंद्र शास्त्री ने पदयात्रा के दौरान मथुरा में एसपी अनुज चौधरी को किया सैल्यूट, वीडियो हुआ वायरल

मथुरा/बागेश्वर धाम: सनातन एकता हिंदू पदयात्रा के दौरान एक अनोखा दृश्य सामने आया, जब बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मथुरा में पदयात्रा की सुरक्षा में लगे एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी को सैल्यूट किया। यह क्षण वहां उपस्थित लोगों ने कैद कर लिया और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पद यात्रा जैसे ही कोटवन पहुँची, सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे एसपी अनुज चौधरी आगे बढ़े। उन्हें देखते ही पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुस्कुराते हुए सम्मान व्यक्त किया। यह दृश्य लोगों के लिए खास और यादगार बन गया।
बांकेबिहारी मंदिर में पदयात्रा का समापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिल्ली से पदयात्रा लेकर रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मथुरा पहुंचेंगे और यहीं से पदयात्रा का समापन करेंगे। उनका स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन की जिम्मेदारी में होगी।
शास्त्री मंदिर के वीआईपी कटहरे में पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन करेंगे। इस अवसर पर उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र, मुरली और छप्पनभोग का विशेष प्रसाद भेंट किया जाएगा। मंदिर के छठीकरा से वीआईपी कटहरे तक आने वाले मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि शास्त्री गेट नंबर दो से वीआईपी प्रवेश के बाद सुरक्षित रूप से वीआईपी कटहरे तक पहुँच सकें। करीब पंद्रह मिनट तक दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद ही पदयात्रा का समापन किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.