गाजियाबाद में आज शाम से खुलेगा डीएमई, मंगलवार रात तक खत्म होंगे डायवर्जन

HIGHLIGHTS
- डीएमई बंद होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर दबाव बढ़ा था।
- मंगलवार को गौशाला अंडरपास से जस्सीपुरा मोड़ तक आवाजाही नहीं हुई।
- धोबीघाट आरओबी पर कई दिनों से अतिरिक्त ट्रैफिक दबाव बना हुआ था।
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते बंद किया गया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) मंगलवार शाम छह बजे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में पिछले कई दिनों से लागू प्रमुख डायवर्जन भी रात तक हटाए जाने की उम्मीद है।
बुधवार से सामान्य होगा यातायात
बुधवार सुबह से ज्यादातर मार्गों पर यातायात सामान्य दिनों की तरह चलने की संभावना है। मंगलवार को शिवरात्रि के चलते गौशाला अंडरपास से जस्सीपुरा मोड़ के बीच वाहनों की आवाजाही नहीं रही।
बुधवार से इस मार्ग पर भी यातायात सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, पिछले कई दिनों से धोबीघाट आरओबी पर बढ़ा वाहनों का दबाव भी डीएमई खुलने और डायवर्जन हटने के बाद कम होने की संभावना है।
कांवड़ के लिए लगाए गए डायवर्जन होंगे खत्म
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे डीएमई को वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। कांवड़ यात्रा के चलते लगाए गए अन्य डायवर्जन भी मंगलवार रात तक समाप्त कर दिए जाएंगे। बुधवार से ज्यादातर प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.