सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा, दमिश्क अदालत का बड़ा फैसला

HIGHLIGHTS
- सीरिया में 14 साल चले संघर्ष में करीब पांच लाख लोगों की मौत हुई थी।
- असद के छोटे भाई माहेर अल-असद को भी मौत की सजा सुनाई गई।
- ममेरे भाई आतिफ नजीब को भी मामले में मृत्युदंड दिया गया।
दमिश्क। सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को दमिश्क की एक आपराधिक अदालत ने युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है।
सीरिया में 14 साल तक चले संघर्ष में करीब पांच लाख लोगों की मौत हुई थी। असद के छोटे भाई और सीरियाई सेना के पूर्व अधिकारी माहेर अल-असद को भी इसी मामले में मौत की सजा सुनाई गई है।
असद के ममेरे भाई आतिफ नजीब को भी फांसी की सजा
मामले में असद के ममेरे भाई आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई। नजीब सीरियाई सेना में पूर्व ब्रिगेडियर जनरल रह चुके हैं। वर्ष 2011 में असद सरकार के दौरान वह दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में पॉलिटिकल सिक्योरिटी ब्रांच के प्रमुख थे।
उन पर दारा प्रांत में उस कार्रवाई का नेतृत्व करने का आरोप था, जिसके बाद विद्रोह शुरू हुआ और आगे चलकर गृह युद्ध में बदल गया।
मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराया
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि नजीब ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की जानबूझकर हत्या की और ऐसी यातनाएं दीं, जिनसे उनकी मौत हो गई। अदालत के अनुसार, उनके कृत्य मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में आते हैं। इसके चलते उन्हें सबसे कठोर सजा यानी मौत की सजा सुनाई गई।
परिवार के साथ मॉस्को चले गए थे बशर अल-असद
दिसंबर 2024 में विद्रोही ताकतों के दमिश्क को घेरने के दौरान बशर अल-असद अपने परिवार के साथ मॉस्को चले गए थे। वहीं, आतिफ नजीब सीरिया में ही रहे। बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ मुकदमा चलाया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.