शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पार्थ चटर्जी के घर छापेमारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले की जांच के तहत शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के कोलकाता स्थित नाकतला आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ भी की।
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान ईडी टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा एजेंसी ने मामले से जुड़े एक कथित बिचौलिए प्रसन्न कुमार के न्यूटाउन स्थित घर पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया।
गौरतलब है कि पार्थ चटर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में 23 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी उस समय हुई थी जब उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों से लगभग 50 करोड़ रुपये नकद और करीब 11 किलो सोना बरामद किया गया था। बाद में वह पिछले वर्ष नवंबर में जमानत पर रिहा हुए थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.