भारत-फ्रांस साझेदारी पर जोर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भरोसे पर आधारित बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। वार्ता में रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, शिक्षा, अंतरिक्ष सहित कई क्षेत्रों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बातचीत में विशेष रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने युद्ध को समाप्त कर शांति बहाल करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मोदी ने लिखा कि राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही। इसमें द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई और कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देती रहेगी।
गौरतलब है कि भारत और फ्रांस दोनों ही बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के समर्थक हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संवाद व कूटनीति के माध्यम से समाधान खोजने पर बल देते रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.