मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर: डीजल चोर गिरोह से मुठभेड़, एक बदमाश घायल

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह खालापार थाना पुलिस और डीजल चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई।
- यह घटना पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राणा चौक से शामली की ओर जाते समय काली नदी पुल से पहले जंगल क्षेत्र में हुई।
- मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
- घायल बदमाश की पहचान पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान शहजाद पुत्र इस्लाम, निवासी गांव मन्ना माजरा, थाना कैराना (शामली) के रूप में की है।
- बताया जा रहा है कि शहजाद अपने साथी आसिफ के साथ…
मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह खालापार थाना पुलिस और डीजल चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राणा चौक से शामली की ओर जाते समय काली नदी पुल से पहले जंगल क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
घायल बदमाश की पहचान
पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान शहजाद पुत्र इस्लाम, निवासी गांव मन्ना माजरा, थाना कैराना (शामली) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि शहजाद अपने साथी आसिफ के साथ मिलकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस को संदिग्ध वाहन के बारे में सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया तो दोनों आरोपी जंगल की ओर भागने लगे और इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शहजाद के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जबकि आसिफ मौके से फरार हो गया।
भारी मात्रा में सामान बरामद
घटनास्थल से पुलिस ने एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, स्विफ्ट डिजायर कार, छह प्लास्टिक कैन (जिनमें तीन भरे और तीन खाली थे) तथा करीब 120 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी आसिफ की तलाश में पुलिस ने जंगल और आसपास के इलाकों में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से हाईवे पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.