फाजिलनगर का नाम बदलकर होगा 'पावा नगर', सीएम योगी ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश में जल्द ही फाजिलनगर का नाम बदलकर पावा नगर किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। सीएम ने कहा कि भगवान महावीर का जन्म वैशाली में हुआ था, लेकिन उनका महापरिनिर्वाण कुशीनगर के फाजिलनगर में हुआ था। इसलिए सरकार ने इस ऐतिहासिक स्थल का नाम बदलकर पावागढ़ के आध्यात्मिक महत्व के अनुरूप ‘पावा नगरी’ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
तरुण सागरम् तीर्थ में गुफा मंदिर का उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 27 नवंबर, को गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित तरुण सागरम् तीर्थ पहुंचे। उन्होंने पंचकल्याणक महामहोत्सव के अंतर्गत 100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम ने भगवान पार्श्वनाथ और संत तरुण सागर जी महाराज को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपनी पुस्तक मेरी बिटिया व अंतर्मना दिव्य मंगल पाठ का विमोचन भी किया।
सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश जैन धर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव और चार अन्य जैन तीर्थंकरों का जन्म हुआ। वहीं, काशी और श्रावस्ती में भी कई जैन तीर्थंकरों ने जन्म लिया। और पावागढ़ (फाजिलनगर) वह स्थान है जहां भगवान महावीर ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया। इसलिए इस क्षेत्र का नाम जैन धर्म की आस्था के अनुसार बदलना बेहद जरूरी है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 24 जैन तीर्थंकरों ने मानवता को करुणा, मैत्री, अहिंसा और ‘जियो-जीने दो’ का संदेश दिया। उन्होंने सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतुओं के लिए जीवन के मूल्यों की प्रेरणा दी। सीएम ने कहा कि मानव सभ्यता को आगे बढ़ाने के लिए अध्यात्म, संस्कृति और भौतिक विकास का संतुलन आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने सदियों से दुनिया को अध्यात्म और संस्कृति का मार्ग दिखाया है और आज भी इसका संदेश पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.