एटा में चाऊमीन खाने के दौरान किशोरी की मौत, नूडल्स खाते समय रखें इन बातों का ध्यान

HIGHLIGHTS
- गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ ने लखनऊ पुलिस की मदद की।
- पुलिस के अनुसार, आरोपी आगरा से सड़क मार्ग के जरिए नागपुर पहुंची थी।
- नागपुर में एक परिचित के फ्लैट पर ठहरने की व्यवस्था की गई थी।
एटा। नूडल्स या चाऊमीन खाते समय लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। कई बार यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसा ही मामला मिरहची की तनू के साथ हुआ, जहां चाऊमीन का टुकड़ा उसकी सांस की नली में फंस गया और उसकी मौत हो गई। चिकित्सक भी नूडल्स खाते समय सावधानी बरतने और इसे लेकर जागरूक रहने की सलाह दे रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एस. चंद्रा के मुताबिक, सांस की नली को विंड पाइप कहा जाता है। नूडल्स को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए, ताकि वह आसानी से पेट में पहुंच सके और उसका कोई टुकड़ा सांस की नली में न फंसे।
उन्होंने बताया कि नूडल्स लंबे और चिकने होते हैं। ऐसे में उन्हें बिना ठीक से चबाए निगलने पर गले में फंसने का खतरा रहता है। नूडल्स का कोई टुकड़ा सांस की नली तक पहुंच सकता है। तनू के मामले में सामने आई जानकारी के आधार पर भी ऐसा ही प्रतीत होता है।
डॉ. चंद्रा ने सलाह दी कि चाऊमीन खाते समय छोटे निवाले लें और चम्मच में एक साथ बहुत ज्यादा नूडल्स न उठाएं। उन्हें तब तक चबाएं, जब तक वे अच्छी तरह महीन न हो जाएं। खाना खाते समय हंसने और बोलने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा, हमेशा बैठकर खाना खाएं।
उन्होंने बताया कि खाते समय बोलने से एपिग्लोटिस यानी सांस की नली का ढक्कन खुल सकता है, जिससे भोजन सांस की नली में जाने का खतरा बढ़ जाता है। छोटे बच्चों को चाऊमीन खिलाते समय उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देना चाहिए।
चाऊमीन फंसने पर क्या करें?
अगर चाऊमीन गले या सांस की नली में फंस जाए और व्यक्ति सांस नहीं ले पा रहा हो, तो तुरंत मदद की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में हाइमलिच मैन्युवर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस प्रक्रिया में पीड़ित व्यक्ति के पीछे खड़े होकर नाभि के ऊपर पेट के ऊपरी हिस्से पर तेजी से दबाव दिया जाता है। इससे सांस की नली में फंसा भोजन बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.