विजयादशमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- भगवान श्रीराम ने अन्याय के खिलाफ किया था शंखनाद

HIGHLIGHTS
- सीएम योगी ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
- शारदीय नवरात्रि के बाद विजयादशमी को बताया सनातन धर्म का महापर्व।
- आक्रमणकारियों द्वारा कई देशों की संस्कृतियों को नष्ट किए जाने का किया उल्लेख।
विजयादशमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम का राजतिलक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
सीएम योगी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के बाद मनाया जाने वाला विजयादशमी सनातन धर्म का महापर्व है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व अयोध्या में राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र के रूप में श्रीहरि विष्णु ने भगवान श्रीराम के रूप में जन्म लिया और अन्याय व अधर्म के खिलाफ शंखनाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में आक्रमणकारियों ने कई देशों की संस्कृतियों को नष्ट कर दिया, जिसके कारण वे धीरे-धीरे लुप्त हो गईं। लगभग 500 वर्ष पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि भी अन्याय का शिकार हुई थी। हालांकि, भगवान श्रीराम ने अन्याय के खिलाफ जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया और धरती से राक्षसों का पूरी तरह विनाश किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.