हापुड़FEATURED
हापुड़ में सब्जी मंडी के पास दुकानों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नवीन मंडी क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पास मंगलवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने पास की तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
दमकल विभाग के अनुसार, सूचना मिलते ही तीन फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल पर भेजे गए। समय रहते आग को काबू में कर लिया गया, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से बच गई।
एफएसओ अरशद खान ने बताया कि आगजनी की इस घटना में दो से तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.