वृंदावन में भाजपा नेता पर फायरिंग, सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

HIGHLIGHTS
- वृंदावन में भाजपा के नगर महामंत्री प्रमेंद्र गोस्वामी उर्फ पम्मी गोस्वामी पर गोली चलाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
- मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- घायल नेता का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनके सीने से 32 बोर की गोली निकाल दी है।
- घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।
- पम्मी गोस्वामी अपने रिश्तेदार के प्रॉपर्टी कार्यालय से स्कूटी पर घर लौट रहे थे।
- इसी दौरान पानीगांव के नए पुल के पास बाइक सवार करीब आधा दर्जन हमलावरो…
वृंदावन में भाजपा के नगर महामंत्री प्रमेंद्र गोस्वामी उर्फ पम्मी गोस्वामी पर गोली चलाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल नेता का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनके सीने से 32 बोर की गोली निकाल दी है।
घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। पम्मी गोस्वामी अपने रिश्तेदार के प्रॉपर्टी कार्यालय से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पानीगांव के नए पुल के पास बाइक सवार करीब आधा दर्जन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज और मारपीट की गई, इसके बाद उन पर गोली चला दी गई। गोली उनके सीने के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि वे अभी भी बेहोशी की स्थिति में हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर जांच के दौरान कार्बन के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि गोली बेहद करीब से पिस्टल से चलाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वृंदावन और यमुना पार थानों की पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है।
शुक्रवार दोपहर घायल भाजपा नेता के छोटे भाई दयाल कृष्ण गोस्वामी की तहरीर पर सात नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि घटना स्थल यमुना पार थाना क्षेत्र में आता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर केस वृंदावन थाने में दर्ज किया गया है।
परिजनों के अनुसार सिम्स अस्पताल में शुक्रवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सीने में फंसी गोली निकाल दी है। ऑपरेशन के बाद पम्मी गोस्वामी बेहोश हैं लेकिन डॉक्टरों ने उनकी हालत को खतरे से बाहर बताया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसी रंजिश के चलते हमले की आशंका जताई जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.