देशFEATURED
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख

गोवा। राज्य के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का आज निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 79 वर्षीय नाइक को घर पर दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
रवि नाइक अपने गोवा के पणजी से 30 किलोमीटर दूर स्थित आवास पर थे, जब अचानक उन्हें तकलीफ हुई। उन्हें तुरंत पोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रात करीब 1 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नाइक का परिवार सात सदस्यों का था। वे अपनी पत्नी, दो बच्चों, एक बहू और तीन पोते-पोतियों के साथ रहते थे। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार और जनता ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.