दिल्ली: पेरेंट्स मीटिंग के दौरान तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत नाजुक

HIGHLIGHTS
- घायल छात्रा को पहले तोमर अस्पताल ले जाया गया।
- बाद में छात्रा को महाराजा अग्रसेन अस्पताल रेफर किया गया।
- छात्रा की मां ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बच्ची के तीसरी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया है। घटना प्रेम नगर थाना क्षेत्र स्थित चौधरी बलदेव सिंह स्कूल की है, जहां पेरेंट्स मीटिंग के दौरान बच्ची नीचे गिर गई। हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 10 अक्तूबर को चौधरी बलदेव सिंह स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान एक छात्रा तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले तोमर अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसकी हालत को देखते हुए उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
छात्रा की मां की शिकायत पर प्रेम नगर थाना पुलिस ने 16 अक्तूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.