गोंडा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 16 उप निरीक्षकों के तबादले

गोंडा जिले में पुलिस प्रशासन ने कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेश पर कुल 16 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए तैनाती स्थलों पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह को दुबहा बाजार चौकी से बड़गांव चौकी प्रभारी बनाया गया है। गोलू कुमार तिवारी को कोतवाली देहात से स्थानांतरित कर दुबहा बाजार चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अरुण द्विवेदी को आर्यनगर चौकी से हटाकर थाना उमरीबेगमगंज भेजा गया है। राजीव कनौजिया को धानेपुर से आर्यनगर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अमरनाथ को तिवारी बाजार चौकी से उमरीबेगमगंज स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा उदित कुमार वर्मा के पहले जारी स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें सेमरा चौकी से तिवारी बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है।
अन्य आदेशों में शिव कुमार यादव को थाना वजीरगंज से हथियागढ़ चौकी, रूद्रावती राज को महिला थाना से पुलिस लाइन, तेज नारायण गुप्ता को उमरीबेगमगंज से कोतवाली देहात, अखिलेश सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सम्मन सेल, इबरार अहमद को पुलिस लाइन से नवाबगंज तथा विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना खोड़ारे भेजे जाने के स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह को कोतवाली देहात, संजय कुमार पांडेय को खरगूपुर, अरविंद कुमार सिंह को छपिया और राकेश कुमार गुप्ता को मोतीगंज थाने में तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.