अमृतसर में ISI जासूसी नेटवर्क का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और कुछ संदिग्ध नक्शे भी बरामद किए हैं। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबा बकाला निवासी बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। अमृतसर देहात पुलिस को सूचना मिली थी कि वह मोबाइल के जरिए पाकिस्तान के एक खुफिया एजेंट के संपर्क में है और पिछले कई महीनों से सैन्य ठिकानों से जुड़ी जानकारी और तस्वीरें साझा कर रहा था।
छह महीने से चल रहा था संपर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इंटरनेट मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह करीब छह महीने से ISI एजेंटों के लिए काम कर रहा था।
उसका काम अमृतसर और आसपास के सैन्य ठिकानों की जानकारी इकट्ठा करना था। इसके बाद उसे धीरे-धीरे जालंधर, अंबाला और आगे दिल्ली जैसे इलाकों के बारे में जानकारी जुटाने का टास्क देने की योजना थी।
पैसों के बदले दी जा रही थी ट्रेनिंग
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को पैसे के बदले हथियारों की ट्रेनिंग देने और आगे चलकर हथियार सप्लाई नेटवर्क से जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया गया था, यदि वह जासूसी में सफल रहता।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और उसके नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.