मानेसर में अर्धनग्न महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

मानेसर। मानेसर थाना क्षेत्र के पचगांव स्थित बाघनकी रोड पर शनिवार दोपहर अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कुछ राहगीरों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि बाघनकी रोड पर महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मानेसर थाना पुलिस, एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। शव पचगांव बाघनकी रोड पर धीरज धर्मकांटा के पास ईंटों के बीच पड़ा मिला।
जांच में पाया गया कि मृतका के गले पर रस्सी के निशान हैं और शव अर्धनग्न अवस्था में था। शुरुआती आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई और शव को फेंक दिया गया। पुलिस और जांच टीमों का अनुमान है कि शव करीब 24 घंटे पहले ही यहां फेंका गया होगा।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने महिला की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके साथ ही आसपास के थानों में महिला के गुमशुदगी के संबंध में इश्तेहार भेजकर जांच की जा रही है।
मानेसर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आश्वस्त किया है कि जल्द ही महिला की पहचान कर इस वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.