हिमंत बिस्वा सरमा ने जलुकबारी से किया नामांकन, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जलुकबारी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
नामांकन से पहले सरमा ने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय तक लंबा रोड शो किया, जिसमें हजारों समर्थक बारिश के बावजूद सड़कों पर उतर आए। रोड शो के दौरान खानापारा के वेटरनरी कॉलेज फील्ड पर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। महिलाएं बीहू की धुनों पर ठुमके लगाती नजर आईं और पूरे गुवाहाटी में उत्सव का माहौल बन गया।
आपकी कृपा ही मेरी ताकत – सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने पहले कांग्रेस से तीन बार चुनाव जीता और 2015 में भाजपा में शामिल होने के बाद यहां से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा, “जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल कर रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।”
बारिश और मौसम की कठिनाइयों के बावजूद बड़ी संख्या में समर्थक रोड शो में शामिल हुए, जिस पर सरमा ने कहा, “यह असम की जनता का सच्चा प्यार है।”
भाजपा की तैयारी
भाजपा ने हाल ही में असम की 89 विधानसभा सीटों में से 88 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सरमा का नाम जलुकबारी से शीर्ष स्थान पर था। असम में मतदान 9 अप्रैल को और परिणाम 4 मई को आएंगे। इस रोड शो और नामांकन से साफ है कि भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.