हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण से पहले सुरक्षा में चूक, कई जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई है। खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति को जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गोलियां बरामद हुईं, हालांकि उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और पूछताछ के लिए वशिष्ठ पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद कारतूस किस उद्देश्य से लाए गए थे और क्या इससे किसी तरह का सुरक्षा खतरा था।
यह घटना उस समय हुई जब मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और NDA शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे।
गौरतलब है कि मंगलवार को हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, असम गण परिषद के अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोरो शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.