आज का राशिफल: 23 दिसंबर, 2025

दैनिक राशिफल पंचांग, ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के विश्लेषण पर आधारित होता है। इसमें सभी 12 राशियों के लिए दिनभर से जुड़े संकेत दिए जाते हैं। आज का राशिफल नौकरी, व्यापार, धन, पारिवारिक संबंध, स्वास्थ्य और दिन में बनने वाले अवसरों व चुनौतियों का संकेत देता है। इसे पढ़कर आप अपने दैनिक निर्णय और योजनाओं को अधिक संतुलित ढंग से बना सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी और कुछ अनिवार्य खर्च सामने आ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार से जुड़े किसी विषय पर मन असमंजस में रहेगा। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है। व्यवसाय में बदलाव पर विचार करेंगे।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
किसी कार्य को लेकर मन में द्वंद्व की स्थिति रह सकती है। अपनी मेहनत पर भरोसा बनाए रखें। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। अनजान लोगों से दूरी रखना बेहतर रहेगा। व्यापार में साझेदार से बातचीत के बाद ही कोई बड़ा फैसला लें।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला
दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। जरूरी कार्यों को टालने से बचें। पारिवारिक मामलों का समाधान आपसी बातचीत से संभव है। जीवनसाथी के साथ नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। मन की उलझन पिता से साझा करने पर हल मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
जिम्मेदारियों के साथ काम करने का दिन है। नए प्रोजेक्ट से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। निवेश से लाभ के संकेत हैं। खानपान में सुधार जरूरी रहेगा। लापरवाही से बचें। मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता मिलेगी। दांपत्य जीवन संतुलित रहेगा, हालांकि भागदौड़ अधिक रह सकती है।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे
आज चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। समय प्रबंधन जरूरी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए करियर से जुड़े कोर्स की तैयारी अनुकूल है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल
सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन शुभ है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति को लेकर मतभेद संभव हैं। वाणी में संयम रखें। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
दिन मिला-जुला रहेगा। मन में ईर्ष्या की भावना से बचें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से चली आ रही अनबन दूर होगी और साथ घूमने की योजना बन सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: ग्रे
भाग्य आपका साथ देगा। मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। आय बढ़ाने के नए साधनों पर ध्यान रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पुराने मतभेद बातचीत से सुलझेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और मित्रों का दायरा बढ़ेगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन
दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक या सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को संयम बरतना होगा। जीवनशैली में सुधार के प्रयास करेंगे। पुराने मतभेद सुलझाने का प्रयास सफल हो सकता है। कार्यों में बदलाव से फिलहाल बचें।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: बैंगनी
दिन सामान्य रहेगा। नए काम की योजना बन सकती है। अनजान लोगों से सावधानी बरतें। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। साझेदारी में नया कार्य शुरू करने पर विचार होगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। पिता की किसी बात से मन खिन्न हो सकता है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन खास रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल जरूरी है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं होंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें। यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी से जुड़ी समस्या के समाधान पर विचार करेंगे।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गुलाबी
मनोकामना पूरी होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालेंगे। कार्यस्थल पर समस्या हो तो वरिष्ठ से संवाद लाभकारी रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। व्यवसाय के विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.