आज का राशिफल: 07 दिसंबर, 2025

ग्रहों की चाल
आज गुरु और चंद्रमा मिथुन में विराजमान हैं। केतु सिंह राशि में है, जबकि सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। इन ग्रह स्थितियों का 12 राशियों पर कैसा असर पड़ेगा, आइए जानते हैं-
मेष
आज कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत मजबूत हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ रहेगा और मौजूदा कारोबार में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अपने पास कोई पीली वस्तु रखें।
वृषभ
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। बोलने में संयम रखें। स्वास्थ्य और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार ठीक चलेगा। मां काली का स्मरण लाभकारी होगा।
मिथुन
ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपका व्यक्तित्व आकर्षण का केंद्र रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां सामान्य रहेंगी। व्यापार भी मजबूत रहेगा। मां काली की आराधना शुभ देगी।
कर्क
ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। व्यापार स्थिर रहेगा। मानसिक असमंजस बढ़ सकता है, इसलिए शांत रहें। लाल रंग की वस्तु साथ रखें।
सिंह
आय अच्छी रहेगी, लेकिन घरेलू परेशानियां बढ़ सकती हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अनुकूल है। पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या
व्यापार में कई नए अवसर मिलेंगे, लेकिन विकल्प अधिक होने से भ्रम भी संभव है। स्वास्थ्य सामान्य है, नाक-कान-गले का ध्यान रखें। प्रेम और संतान का पक्ष अच्छा रहेगा। लाल रंग की वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन कुछ नकारात्मक परिस्थितियाँ परेशान कर सकती हैं। आय में वृद्धि होगी, पर निवेश के लिए समय सही नहीं है। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। पीली वस्तु दान करें।
वृश्चिक
गुस्से पर नियंत्रण रखें। इसके अलावा स्वास्थ्य, प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियाँ अच्छी हैं। जोखिम लेने से बचें, खासकर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। कुल मिलाकर दिन सकारात्मक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी से जुड़े मामलों में फायदा होगा। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन रिश्ते ठीक रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। सरकारी मामलों में टकराव से बचें। गणेश जी का स्मरण करें।
मकर
विरोधी भी मित्र जैसा व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार सुचारु रहेगा। मां काली का आशीर्वाद लें।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए दिन खास रहेगा। रचनात्मक लोगों कवि, लेखक आदि के लिए भी समय बहुत अनुकूल है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में वृद्धि होगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन
घर में उत्सव या शुभ कार्य के संकेत हैं। घरेलू सुख बढ़ेगा, हालांकि छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्कृष्ट रहेगा। पीली वस्तु अपने साथ रखें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.