आज का राशिफल: 15 अक्टूबर, 2025

15 अक्टूबर, बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आज चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान हैं, जिससे मन को शांति और आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी। वहीं तुला राशि में बुध और मंगल की युति तथा कन्या राशि में बन रहा शुक्रादित्य योग आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के संकेत दे रहा है। पुष्य नक्षत्र और साध्य योग के संयोग से दिन की शुभता और बढ़ गई है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, आज का दिन विशेष रूप से मेष और तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: लाल
आज का दिन परोपकार और नई योजनाओं की शुरुआत के लिए शुभ है। आप अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफलता पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: हरा
आज अचानक धन लाभ के योग हैं। किसी विवाद को सुलझाने में समझदारी दिखाएं। पारिवारिक माहौल में प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। संतान की उपलब्धि से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: सफेद
व्यापारिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। पुराने मामलों में सतर्कता रखें। अनावश्यक खर्च या निवेश से बचें। माता की सेहत पर ध्यान दें। परिश्रम से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: आसमानी
आज रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार के योग हैं। पिता के साथ किसी बात पर मतभेद संभव है, अतः वाणी में संयम रखें। नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: ग्रे
नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। संतान से शुभ समाचार की संभावना है। यात्रा में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय सोच-समझकर लें।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: हरा
दिन व्यस्त रहेगा। छोटी बातों पर उलझने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सिंगल लोगों के लिए प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। कामकाज में टीम भावना से सफलता मिलेगी।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: पीला
सुबह का समय थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी। घर में अतिथि आगमन से प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी संग समय बिताने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: गुलाबी
आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। संयम से काम लें और क्रोध से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। समाजसेवा से सम्मान प्राप्त हो सकता है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: ग्रे
आज किसी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में नए अनुभव मिलेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: लाल
खर्चों पर नियंत्रण रखें। काम में जल्दबाजी न दिखाएं। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन सफलता आपकी होगी। लोन संबंधी अड़चनें दूर होंगी। परिवार में सुकून बना रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: गोल्डन
नए विचारों से कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। माताजी से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। प्रमोशन के योग हैं।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: आसमानी
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाए रखें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.