आज का राशिफल: 31 अक्टूबर, 2025

आज शुक्रवार, 31 अक्टूबर को कार्तिक मास की नवमी तिथि है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होने का योग बन रहा है। चंद्रमा आज कुंभ राशि में गोचर कर रहा है और उस पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि पड़ रही है, जिससे धन और समृद्धि के योग प्रबल हैं। साथ ही गुरु और शुक्र की स्थिति चंद्राधि योग बना रही है। धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग से यह दिन आर्थिक लाभ, सफलता और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा।
राशिफल की गणना ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग के आधार पर की जाती है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों — मेष से लेकर मीन तक — के लिए आज के दिन का विस्तृत फलादेश दिया गया है। इसमें नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंध और आर्थिक स्थिति से जुड़े संकेत मिलते हैं।
मेष (Aries)
आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास सफल होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी की निजी बातों में दखल देने से बचें।
वृषभ (Taurus)
दिन कुछ उलझनों वाला रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट मन को प्रसन्न करेगी, परंतु विरोधियों से सावधान रहें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शुभ संकेत हैं। प्रॉपर्टी विवाद से दूरी बनाए रखें।
मिथुन (Gemini)
स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। माता-पिता की सेवा में समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हर्षित करेगी। कामकाज को लेकर मन में हल्का तनाव रह सकता है।
कर्क (Cancer)
जोखिम भरे कार्यों से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। पड़ोस में किसी विवाद से दूरी बनाए रखें। मां का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य है।
सिंह (Leo)
मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। अहंकार से बचें और कार्यस्थल पर संयम रखें।
कन्या (Virgo)
आज सावधानी बरतने का दिन है। किसी अजनबी से लेनदेन न करें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। वाहन की खराबी से खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक योजनाओं पर सोच-समझकर निर्णय लें।
तुला (Libra)
टीमवर्क से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साझेदारी में काम करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।
वृश्चिक (Scorpio)
व्यापार में लाभ के योग हैं। शत्रु कमजोर पड़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है।
धनु (Sagittarius)
भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना काम पूरा होगा। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
मकर (Capricorn)
काम का दबाव अधिक रहेगा, पर मेहनत रंग लाएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान की पढ़ाई को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।
कुंभ (Aquarius)
दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दोस्तों से मुलाकात आनंददायक रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। नई जानकारी प्राप्त होगी।
मीन (Pisces)
घर में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। खर्चों में कमी आएगी और बचत की ओर झुकाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों के लिए दिन अनुकूल है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. दैनिक देहात इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.