शिवा शर्मा हत्याकांड में एक और कार्रवाई, ACP रजनीश वर्मा पद से हटाए गए; मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अब भी फरार

HIGHLIGHTS
- इससे पहले DCP सेंट्रल विक्रांत वीर को हटाया गया था।
- हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया।
- मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
- पुलिस ने नेपाल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विशेष टीमें भेजी हैं।
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। इससे पहले भी इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसके तहत डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को पद से हटाया गया था, जबकि हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।
वहीं, हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हैरानी की बात यह है कि वह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि श्रद्धा दुबे की तलाश के लिए नेपाल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई विशेष टीमें भेजी गई हैं। ये टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक, मिले इनपुट और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.