बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, 4 की मौत

बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक स्कॉर्पियो की गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल युवती को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
एक ही परिवार के सदस्य थे सभी यात्री
जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल सभी मृतक और घायल एक ही परिवार से थे, जो आजमगढ़ के रामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह परिवार किसी काम से कबरई की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
डीएम ने लिया मौके का जायजा
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अमित आसेरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई है।
प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन पीड़ित परिवार से संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.