बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में पांच की मौत, कई घायल

बाराबंकी। बुधवार को जिले के डीह गांव के पास एक भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब वैगन आर कार, जिसमें एक परिवार सवार था, सड़क किनारे पानी पीने के लिए रुकी हुई थी। उसी समय पीछे से आ रही ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई।
इस भीषण टक्कर में कार के अंदर सवार पांच लोग आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। कार में बैठे अन्य लोग किसी तरह बाहर निकलकर सड़क पर लेट गए, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कारों में बैठे लोग टक्कर के बाद 20 मीटर तक जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुटे। घायल लोगों को तुरंत सीएचसी हैदरगढ़ से लखनऊ रेफर किया गया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि वैगन आर कार में घोसी (मऊ) निवासी पति-पत्नी और उनके चार बच्चे सवार थे। मृतकों की पहचान गुलिश्ता (49) पत्नी जावेद अशरफ और उनकी पुत्रियां समरीन (22), इलमा खान (12), इश्मा खान (6) व पुत्र जियान के रूप में हुई है। हादसे में घायलों में जीशान पुत्र गफ्फार भी शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.