दिवाली पर भारत लौट रहे सैकड़ों यात्रियों की फ्लाइट रद्द, एयर इंडिया ने की वैकल्पिक व्यवस्था

भारत का सबसे बड़ा पर्व दिवाली विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए भी खास होता है, जिनके लिए यह त्यौहार परिवार और अपनों के साथ मनाने का मौका होता है। ऐसे में इटली से भारत लौट रहे सैकड़ों यात्रियों को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा, जब उनकी एयर इंडिया की उड़ान रद्द कर दी गई।
मिलान से दिल्ली जाने वाली उड़ान AI138 को तकनीकी खराबी के कारण रद्द किया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
एयरलाइन ने कहा कि सभी प्रभावित यात्रियों को हवाई अड्डे के पास और कुछ के लिए अन्य स्थानों पर होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की नई बुकिंग 20 अक्टूबर या उसके बाद की उड़ानों में कर दी गई है। एक यात्री, जिनका शेंगेन वीज़ा सोमवार को समाप्त होने वाला था, उन्हें किसी अन्य एयरलाइन की उड़ान में बुक कर दिया गया।
एयर इंडिया ने यह भी बताया कि अगले फ्लाइट तक सभी यात्रियों के लिए खाने-पीने और ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एयरलाइन ने अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए असुविधा के लिए खेद जताया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.