फेस्टिव सीजन को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, बाजारों में की पैदल गश्त

HIGHLIGHTS
- एसपी देहात महादिक अक्षय संजय शाहपुर में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
- सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था जांची।
- शराब के ठेकों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी की गई।
मुजफ्फरनगर में फेस्टिव सीजन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार शाम पुलिस ने जिलेभर में पैदल गश्त की। शाम 5 से 7 बजे तक अलग-अलग सर्किल और थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।
एसपी देहात महादिक अक्षय संजय खुद पुलिस बल के साथ शाहपुर की सड़कों पर गश्त करते नजर आए। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की गई।
एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, शराब के ठेकों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने आम लोगों से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी ली और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।
अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने के लिए कहा गया। अराजक और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी करने के साथ किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को भी कहा गया।
सोशल मीडिया की भ्रामक पोस्ट पर भी निगरानी
पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्टों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस के अनुसार, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.