मुजफ्फरनगर में त्योहारों पर शाम को नहीं होगा बिजली शटडाउन, विभाग ने जारी किए निर्देश

HIGHLIGHTS
- अधिशासी अभियंता ने रविवार शाम वर्चुअल बैठक कर निर्देश जारी किए।
- सभी एसएसओ और तकनीकी कर्मचारियों को उपकेंद्रों पर सतर्क रहने को कहा गया है।
- इस अवधि में उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत शिकायतें दर्ज की जाएंगी।
मुजफ्फरनगर में त्योहारों के दौरान शाम के वक्त बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विद्युत विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शाम 5:30 बजे से रात 10:30 बजे तक व्यक्तिगत शिकायतों के आधार पर शटडाउन नहीं लिया जाएगा। इस अवधि में मुख्य विद्युत लाइनों, फीडरों और ट्रांसफॉर्मरों से बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने रविवार शाम करीब छह बजे वर्चुअल बैठक की। इसमें सभी उपकेंद्र संचालकों (एसएसओ) के साथ संबंधित तकनीकी और फील्ड स्टाफ को त्योहारों के दौरान शाम के समय बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को इस दौरान उपकेंद्रों पर सतर्क रहने को कहा गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार, शाम 5:30 बजे से रात 10:30 बजे तक किसी भी व्यक्तिगत शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं की ऐसी शिकायतें दर्ज की जाएंगी और उनका समाधान रात 10:30 बजे के बाद या स्थिति सामान्य होने पर प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विद्युत विभाग ने सभी उपकेंद्र संचालकों और संबंधित कर्मचारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.