कांगड़ा की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजली शर्मा ने रवांडा के यवेस काजियुका से रचाई शादी

कांगड़ा। जिले के गांव गमरू की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजली शर्मा ने धर्मशाला के सैनिक रेस्ट हाउस में रवांडा के सिविल इंजीनियर यवेस काजियुका से विवाह किया। यह शादी भारतीय पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई।
अंजली और यवेस की मुलाकात 2023 में मॉस्को, रूस में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया और दोनों ने इसे विवाह के माध्यम से साकार किया। यवेस वर्तमान में अमेरिका में कार्यरत हैं। शादी में अंजली की माता पुष्पा शर्मा और बहन मोनिका शर्मा, जो पेशे से वकील हैं, भी मौजूद रहीं।
अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण में अंजली शर्मा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने पारंपरिक गद्दी ड्रेस और साड़ी पहनकर माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) और एल्बुस पर्वत (रूस) की चोटी पर सफल चढ़ाई कर दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके अलावा हिमाचल की प्रमुख चोटियों जैसे दियो टिब्बा, हनुमान टिब्बा और धौलाधार हाई पीक पर भी उनका सफल अभियान रहा है।
अंजली ने बताया कि अब उनका और यवेस का जीवन एक साथ नए पर्वतारोहण की ऊंचाइयों को छूने का होगा। दोनों ने समाज और देश का नाम ऊंचे पर्वतों पर भी रोशन करने का लक्ष्य साझा किया है। उनकी शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों को प्रेरणा दे रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.