जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों में हिंसक झड़प, कई छात्र घायल

HIGHLIGHTS
- FETSU की आम बैठक को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात तक जारी रहा
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बाहरी लोगों को कैंपस में लाने का आरोप लगाया
- घायल छात्रों में से कुछ को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित जादवपुर यूनिवर्सिटी (JU) कैंपस में गुरुवार तड़के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कैंपस में बाहरी लोगों को लाने का आरोप लगाया।
इस हिंसक झड़प में कई छात्र घायल हो गए। इनमें से कुछ छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यूनिवर्सिटी के एक सूत्र के मुताबिक, विवाद बुधवार को फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन (FETSU) की आम बैठक को लेकर शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा। स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशासनिक भवन (अरविंदो भवन) पर ताला लगा दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।
यूनिवर्सिटी के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार तड़के कैंपस में कुछ स्थानों पर आग भी लगाई गई। छात्रों के सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल वीडियो में कई लोगों को नारे लगाते और यूनिवर्सिटी की बंद इमारतों में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए देखा गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.