पंजाबFEATURED
जालंधर धमाका: घायल डिलीवरी बॉय की मदद के लिए सांसद ने बढ़ाया हाथ

राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के पास हुए धमाके में घायल डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह की मदद के लिए पहल की है। उन्होंने गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह से फोन पर बातचीत कर बेटे की स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की जानकारी ली।
इस हादसे में गुरप्रीत की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे उसके रोज़गार पर भी संकट खड़ा हो गया। स्थिति को देखते हुए सांसद साहनी ने गुरप्रीत को दोबारा काम शुरू करने में सहायता के तौर पर 1.25 लाख रुपये की नई बाइक देने की घोषणा की है।
साहनी ने कहा कि ऐसे कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव मदद आगे भी जारी रहेगी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.