केरल निगम चुनाव: भाजपा ने शशि थरूर के वार्डों में बनाई बढ़त, यूडीएफ तीसरे स्थान पर

केरल में दो चरणों में सम्पन्न स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना शनिवार को जारी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में सत्तारूढ़ कांग्रेस सांसद शशि थरूर के किले में भाजपा ने मजबूत सेंध लगाई है। अब तक 45 वार्डों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) 17 सीटों पर आगे है, भाजपा गठबंधन (एनडीए) 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और कांग्रेस नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) 11 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।
पहले चरण के मतदान 6 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की और एर्नाकुलम के सात जिलों में हुए थे। इस चरण में कुल मतदान प्रतिशत 70.90 फीसदी रहा, जिसमें एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक 73.96 फीसदी और पथानमथिट्टा जिले में सबसे कम 66.35 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 दिसंबर को त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिलों में हुआ। इस चरण में कुल 1.53 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 604 स्थानीय निकायों के 12,931 प्रतिनिधियों के लिए वोट डाला। दूसरे चरण में 38,994 उम्मीदवार मैदान में थे और मतदान के लिए 18,274 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 2,055 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था।
मतगणना के परिणाम आने के साथ ही केरल में राजनीतिक समीकरण पर नई बहस शुरू होने की संभावना है, खासकर तिरुवनंतपुरम जैसे अहम क्षेत्रों में जहां भाजपा ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.