खन्ना: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, कई मामलों में वांछित गिरफ्तार

खन्ना के दोराहा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश इंद्रजीत सिंह बुई को टांग में गोली लगाकर गिरफ्तार किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पायल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर की रात गांव राजगढ़ में पंचायत सदस्य मनप्रीत सिंह गोल्डी पर फायरिंग हुई थी, जिसमें आठ राउंड गोलियां चली थीं। इस घटना के बाद पुलिस ने इंद्रजीत सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रजीत अपने दो साथियों के साथ दोराहा में केएफसी के पीछे एक सुनसान कॉलोनी में छिपा है। पुलिस टीम ने इलाके की पूरी घेराबंदी कर दी। जब टीम कॉलोनी में पहुंची, तो आरोपी एक घर की दीवार फांदकर भागने की कोशिश करने लगे।
घेराबंदी के दौरान इंद्रजीत आगे बढ़ा, जहां दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त और उनकी टीम पहले से मोर्चा संभाले खड़े थे। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो गोलियां पुलिस की गाड़ी को लगीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और इंद्रजीत सिंह की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि इंद्रजीत सिंह पर पहले से ही हत्या के प्रयास, लूट और फायरिंग जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह चार मामलों में वांछित था। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी धर-पकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.