कुवैत: तेल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला, कई यूनिट्स में लगी भीषण आग

कुवैत सिटी। मध्यपूर्व में जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है और खाड़ी देश लगातार प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) ने बताया कि मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर ड्रोन हमले हुए, जिससे कई यूनिट्स में आग लग गई।
KPC ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "आज सुबह रिफाइनरी को ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया। कई यूनिट्स में आग लगी और एहतियात के तौर पर कुछ हिस्सों को बंद करना पड़ा। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आपातकालीन टीमें सक्रिय हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने का काम जारी है।"
खाड़ी देशों की ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, इज़राइल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष ने पूरे खाड़ी क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है। इससे पहले, बुधवार रात को इज़राइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी को निशाना बनाया।
गुरुवार को CNN ने बताया कि एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने उत्तरी इज़राइल में हाइफा तेल रिफाइनरी परिसर पर हमला किया।
ईरान ने दी कड़ी चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चेतावनी दी कि अगर ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर पर पुनः हमला हुआ, तो ईरान बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेगा। अराघची ने कहा कि अब तक इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने अपनी शक्ति का केवल छोटा हिस्सा ही इस्तेमाल किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.