लखीमपुर खीरी: कोहरे में पलटा टेंपो, तीन बच्चों सहित चार की मौत

लखीमपुर खीरी। धौरहरा थाना क्षेत्र के बसंतापुर पुलिया के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और टेंपो चालक अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
सूत्रों के अनुसार, हादसा रात करीब 12:45 बजे हुआ। टेंपो धौरहरा से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गांव ऊंचगांव (थाना खमरिया) लौट रहा था। घने कोहरे के कारण वाहन पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा भेजा।
मृतकों की पहचान
सीएचसी में चिकित्सकों ने तीन बच्चों—खुशबू (12 वर्ष), अबू तालिब (5 वर्ष) और अजरा (2 वर्ष)—को मृत घोषित किया। घायलों में किस्मतुन (45 वर्ष), साकिया (20 वर्ष), सादिया (22 वर्ष), निदा (10 वर्ष), अकील (18 वर्ष) और टेंपो चालक इसराइल उर्फ जीशान (30 वर्ष) शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी रेफर किया गया, जहां चालक जीशान की भी मौत हो गई।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.