लखनऊ: चार साल से बंद बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

लखनऊ। राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार साल से बंद पड़ी एक बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना जीसीआरजी कॉलेज के सामने स्थित दुकान की है। पुलिस के अनुसार, यह दुकान पिछले चार साल से बंद थी। हाल ही में दुकान मालिक वापस इसे खोलने पहुंचे, तब अंदर से अजीब दुर्गंध आने लगी। दुकान के अंदर रखे फ्रीजर को खोलते ही उन्हें अंदर एक युवक का शव पड़ा मिला।
शव की शिनाख्त
पुलिस ने शव की पहचान 38 वर्षीय विजय पाल, पुत्र डलई, निवासी किशुनपुर, थाना बीकेटी, लखनऊ के रूप में की है। यह जानकारी आधार कार्ड के माध्यम से हुई। पुलिस ने मृतक के पते पर सूचना दे दी है।
फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और पंचायनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
जांच जारी
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि युवक फ्रीजर में कैसे पहुंचा। इलाके में यह खबर तेजी से फैल गई है, जिससे स्थानीय लोग सकते में हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.