लखनऊ: इमामबाड़ा में महिला पर्यटक के साथ अभद्रता, महिला आयोग को शिकायत

लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा में एक महिला पर्यटक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। चिनहट क्षेत्र के शक्ति अपार्टमेंट निवासी प्रीति सिंह ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मामला
प्रीति सिंह के अनुसार, वह 13 मार्च को अपने चार मित्रों के साथ बड़ा इमामबाड़ा घूमने गई थीं। वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ असभ्य भाषा का प्रयोग किया और उनसे कहा कि परिसर में प्रवेश के लिए जमीन पर रखे पोस्टरों को पैर से हटाना होगा।
हिजाब पहनने की शर्त
प्रीति सिंह ने शिकायत में बताया कि कर्मचारियों ने कहा कि केवल हिजाब पहनकर ही इमामबाड़ा में प्रवेश दिया जाएगा। इस अभद्र और डराने वाले व्यवहार के कारण वह इमामबाड़ा देखने में असमर्थ रहीं और वापस लौटना पड़ा।
अन्य महिलाओं के साथ भी किया जाता है ऐसा?
शिकायत में प्रीति ने आरोप लगाया कि इस तरह का व्यवहार केवल उनके साथ ही नहीं, बल्कि अन्य हिंदू महिलाओं और लड़कियों के साथ भी किया जाता है, जिससे पर्यटकों में भय का माहौल बनता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.