यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: बस पलटी, 50 यात्री घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन 127 पर हुई। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। 108 एंबुलेंस की मदद से 50 से अधिक घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
नोएडा से लखनऊ जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, निजी बस में 55 से 60 यात्री सवार थे और यह नोएडा से लखनऊ जा रही थी। हादसे से कुछ मिनट पहले बस चालक बदला गया था। यात्रियों के अनुसार, दोनों चालक आपस में मज़ाक कर रहे थे, इसी दौरान वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया।
तीन यात्री बस में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस व राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 19 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
घायलों की सूची
-
अनूप, उम्र 35 वर्ष
-
धीरज पुत्र रामनारायण, उम्र 32 वर्ष
-
मनीष पुत्र तेजकुमार, रायबरेली, उम्र 25 वर्ष
-
रोहिनी पुत्र बसंत लाल, रायबरेली, उम्र 22 वर्ष
-
शिवा पुत्र विनोद, रायबरेली, उम्र 20 वर्ष
-
रामहेत पुत्र इंद्रपाल, अमेठी, उम्र 30 वर्ष
-
शनि पुत्र रामस्वरूप, अमेठी, उम्र 52 वर्ष
-
गयाप्रसाद पुत्र रतिपाल, अमेठी, उम्र 45 वर्ष
-
आयुष कुमार पुत्र अवधेश, अमेठी, उम्र 7 माह
-
संत राम पुत्र त्रिभुवन, रायबरेली, उम्र 35 वर्ष
-
नीरज पुत्र रामकिसन, रायबरेली, उम्र 19 वर्ष
-
कुशुम पत्नी धर्मराज यादव
-
प्रियांशु, महाराजगंज, उम्र 12 वर्ष
-
लड्डू पुत्र मायाराम, रायबरेली, उम्र 6 वर्ष
-
पिंकी पत्नी मायाराम, रायबरेली, उम्र 28 वर्ष
-
प्रियंका पुत्र छोटेलाल, रायबरेली, उम्र 18 वर्ष (गंभीर)
-
सरोज पुत्र रामहेत, अमेठी, उम्र 28 वर्ष
-
रविन्द्र पुत्र राजेश, दिल्ली, उम्र 28 वर्ष (गंभीर)
-
सलीम चौधरी, दिल्ली (गंभीर)
-
अवधेश कुमार पुत्र हरीबक्स, अमेठी
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही प्रमुख कारण मानी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.